हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 महिला हॉकी क्वालीफायर मुकाबला जीत लिया

हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 महिला हॉकी क्वालीफायर मुकाबला जीत लिया

हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 महिला हॉकी क्वालीफायर मुकाबला जीत लिया है। भुवनेश्वर में कल फाइनल में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को दो-शून्य से हराया। पूजा और गुरमैल कौर ने एक-एक गोल किया। ओडिसा तीसरे और झारखंड चौथे स्‍थान पर रहा।

इसके साथ ही हरियाणा, मध्‍य प्रदेश, ओडिसा और झारखंड ने अगले वर्ष मध्‍य प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है।

Related posts

Leave a Comment