पूर्व विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरू हम्पी ने कजाकिस्तान में विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। हम्पी ने 17 में से साढ़े 12 अंक लिये।
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोनेरू हम्पी को बधाई दी है। ट्वीट में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हम्पी के शानदार करियर में यह एक और उपलब्धि है।