अमेरिका ने इस्राइल पर हमास के हमले में फलिस्तीनी कर्मचारियों की संलिप्तता के आरोप में संयुक्त राष्ट्र की फलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख फिलिप लाज़रिनी ने कहा कि एजेंसी ने कई कर्मचारियों के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है और इज़रायल द्वारा इस संबंध में जानकारी मुहैया कराए जाने के बाद जांच के आदेश दिये हैं।
गजा में इस्राइल के अभियान के बाद मानवीय सहायता पहुंचाने में संयुक्त राष्ट्र की फलिस्तीनी शरणार्थी एजेंसी प्रमुख रूप से काम कर रही है। गजा में एजेंसी के कुल 13,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं और लगभग सभी कर्मचारी फलिस्तीनी नागरिक हैं।