उत्तर प्रदेश सरकार ने 52 वर्ष पहले बांग्लादेश से आए 63 शरणार्थी परिवारों को कृषि, भूमि और आवास की सुविधा प्रदान की है। आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1970 में राज्य में शरण लेने वाले बांग्लादेश के 63 परिवारों को आवासों के आवंटन पत्र और भूखंडों के आधिकारिक कागजात सौंपे।
कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद इलाके में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इन परिवारों को कृषि के लिए दो एकड़ भूमि, दो सौ स्क्वायर मीटर के भूखंड और एक-एक आवास तथा शौचालय दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों के पुनर्वास के लिए नागरिकता प्रदान करने के लिए कानून बनाया है।