सेशेल्स के मुख्य द्वीप माहे के एक औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इस विस्फोट में माहे द्वीप के पूर्वी क्षेत्र को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। व्यापारिक इमारतें और आस-पास के आवास ढह गए हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन ने सभी लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। एक निर्माण और खनन से संबंधित एक कम्पनी में ये विस्फोट हुआ। वहां चार कटेंनरों में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी जिससे ये विस्फोट हुआ। विस्फोट में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा है लेकिन पर्यटकों के लिए वहां अभी भी विमान सुविधाएं उपलब्ध हैं। 115 द्वीपों पर आधारित सेशेल्स पर्यटकों के लिए आकर्षक देश है। सेशेल्स अफ्रीका में सबसे कम आबादी वाला देश है, जहां की कुल आबादी केवल एक लाख है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...