सेंटियागो डेल एस्टेरो में मैत्री मैच में विश्व विजेता अर्जेंटीना ने क्युरासाओ को 7-0 से हराया

सेंटियागो डेल एस्टेरो में मैत्री मैच में विश्व विजेता अर्जेंटीना ने क्युरासाओ को 7-0 से हराया

सेंटियागो डेल एस्टेरो में मैत्री मैच में विश्व विजेता अर्जेंटीना ने क्युरासाओ को 7-0 से हराया। इस मैच के दौरान लियोनल मैसी ने अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल किया। मैसी ने पहले हाफ में हैट्रिक लगाई। मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं।

वह विश्व कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल हैं। उनके 174 मुकाबलों में 102 गोल हो गए हैं। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 198 मैचों में 122 गोल किए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई हैं। अली ने 148 मैचों में 109 गोल किए थे।

Related posts

Leave a Comment