सूडानी सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में तीन संयुक्त राष्ट्र कार्यकर्ताओं सहित 59 नागरिक मारे जा चुके हैं तथा करीब छह सौ घायल हुए हैं। अमरीका, चीन, रूस, मिस्र , सउदी अरब, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ ने संघर्ष को जल्दी समाप्त करने की अपील की है।
इस बीच विदेश मंत्रालय ने सूडान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि यह नियंत्रण कक्ष भारतीय नागरिकों को सूचनाएं और सहायता प्रदान करेगा। चौबीसों घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर हैं- 1800 11 8797, 91-11-23012113, 91-11-23014104 और 91-11-23017905 ईमेल हैः situationroom@mea.gov.in