सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने के लिए पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों से पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा है। शीर्ष न्यायालय ने कहा इस बारे में राजनीति नहीं होनी चाहिए और पराली जलाने पर रोक लगनी चाहिए। न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति पी के मिश्रा की पीठ ने कहा कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए तत्काल कुछ किया जाना चाहिए। न्यायालय ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को निर्देश भी जारी किए। पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव की निगरानी में पराली जलाने से संबंधित न्यायालय के दिशा निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस अधिकारी पर होगी। न्यायालय ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए वाहनों की सम-विषम जैसी योजना मात्र दिखावटी है। शीर्ष न्यायालय ने पूर्व जारी आदेशानुसार स्थापित किए गए स्मॉग टावर के काम न करने का उल्लेख करते हुए सरकार को इसकी मरम्मत का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 10 नवम्बर को होगी।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...