सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर जिले में पाकिस्‍तान के एक ड्रोन विमान को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल ने आज तड़के पंजाब में अमृतसर जिले में सीमावर्ती भारोवाल गांव के पास पाकिस्‍तान के एक ड्रोन विमान को मार गिराया है और दस किलो 670 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

10 किलो 670 ग्राम हेरोइन बरामद की

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा है कि रात की ड्यूटी पर तैनात जवानों ने ड्रोन विमान की आवाज सुनाई देने के बाद जवाबी कार्रवाई की और उस पर गोलीबारी कर विमान को गिरा दिया। इलाके की तलाशी लेने के बाद एक प्‍लास्टिक की थैली में नौ छोटे पैकेट बरामद किए।

Related posts

Leave a Comment