टिकटॉक पर 13 वर्ष से कम उम्र के एक करोड़ चालीस लाख बच्चों के आंकड़े को अवैध रूप से प्रोसेस करने के लिए उस पर एक करोड़ 27 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय के अनुसार वीडियो साझा करने वाली इस साइट ने अभिभावकों की सहमति के बिना इस उम्र के बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि टिकटॉक पर एकाउंट बनाने की उम्र सीमा कम से कम 13 साल है, बावजूद इसके बहुत से बच्चे इस वीडियो साइट को देख रहे थे। सूचना आयुक्त कार्यालय ने कहा कि बच्चों के आंकड़ों का इस्तेमाल उन्हें ट्रैक करने और उनकी प्रोफाइल बनाने के लिए किया जा सकता है। इस साइट का इस्तेमाल बच्चों को हानिकारक या अनुचित सामग्री देने के लिए किया जा सकता है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...