मौसम विभाग ने अप्रैल और जून में देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान औसत से अधिक और गर्म रहने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अप्रैल और जून के बीच देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान औसत से अधिक और गर्म मौसम रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में गर्म दिन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इन पांच दिनों में देश के किसी हिस्से में गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है।

Related posts

Leave a Comment