सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले में RJD सांसद फैयाज अहमद और अशफाक करीम के आवासों पर छापेमारी की

सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले में RJD सांसद फैयाज अहमद और अशफाक करीम के आवासों पर छापेमारी की

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल सांसद फैयाज अहमद और अशफाक करीम के आवास पर छापे मार रही हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में ये छापे मारे जा रहे हैं। ये छापे फय्याज अहमद के मधुबनी और अश्‍फाक करीम के पटना और कटिहार स्थित आवासों पर मारे गये हैं। सीबीआई राष्‍ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्‍य सुनील कुमार सिंह और विधान परिषद के पूर्व सदस्‍य सुबोध राय, राष्‍ट्रीय जनता दल विधायक अब्‍बू दोजाना और पूर्व मुख्‍यमंत्री राबडी देवी के निजी सचिव नागमणि के आवासों पर भी छापेमारी कर रही है।

जांच एजेंसी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर जमीन के बदले नौकरियां देने का आरोप है।

Related posts

Leave a Comment