भारतीय मूल की उपग्रह उद्योग विशेषज्ञ आरती होला-मैनी को वियना में बाहरी अंतरिक्ष कार्यों के लिए संयुक्तराष्ट्र कार्यालय निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। संयुक्तराष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने कल उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। पंजाब मूल की ब्रिटिश नागरिक आरती इटली की सिमोनिटा डि पिप्पो की जगह लेंगी। आरती होला-मैनी का अंतरिक्ष क्षेत्र में 25 वर्ष से अधिक का पेशेवर अनुभव है। वे भारतीय उपग्रह उद्योग संघ के सलाहकार बोर्ड की सदस्य हैं। बाहरी अंतरिक्ष मामलों का संयुक्त राष्ट्र कार्यालय अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग, अन्वेषण तथा सतत आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का काम करता है।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...