साहित्य अकादमी ने आज 20 भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की

साहित्य अकादमी ने आज 20 भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की

साहित्य अकादमी ने आज 20 भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की। कविता की सात पुस्तकों, दो उपन्यासों, पांच लघु कथाओं, दो नाटकों, एक जीवनी, एक आत्मकथा, एक आलोचनात्मक साहित और एक कविता महाकाव्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 घोषित किए गए। गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के लिए पुरस्कार बाद में किसी अन्य तिथि को घोषित किए जाएंगे।

असमिया लेखिका अनुराधा सरमा पुजारी और नमिता गोखले को उपन्यास श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा। कविता की श्रेणी में बोडो भाषा के मवदयी गहाई, कोंकणी में संजीव वेरेनकर, ओडिया भाषा में ह्रषिकेश मल्लिक और तेलुगु में विंदेश्वरी प्रसाद को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment