केरल में ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण आज से रात्रि कर्फ्यू प्रभावी

केरल में ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण आज से रात्रि कर्फ्यू प्रभावी

केरल में ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण आज से रात्रि कर्फ्यू लगाया जा रहा है। रात्रि कर्फ्यू दो जनवरी तक रात दस बजे से सवेरे पांच बजे तक जारी रहेगा। आने वाले दिनों में राज्‍य में कोई भी धार्मिक, राजनीतिक, सांस्‍कृतिक या सामाजिक समारोह की रात दस बजे के बाद अनुमति नहीं होगी। नववर्ष समारोह और सिनेमा की अनुमति केवल रात दस बजे तक ही होगी।

राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीना जॉर्ज ने लोगों से ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण अधिक स‍तर्क रहने का आग्रह किया है। राज्‍य में अब तक 63 ओमिक्रॉन रोगियों की पुष्टि हो चुकी है।

केरल में आज दो हजार 423 नये कोविड रोगियों की पुष्टि हुई। राज्‍य में संक्रमण की दर 4.14 प्रतिशत है।

Related posts

Leave a Comment