सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पिछले पांच वर्षों के दौरान बट्टे खाते में डाले गए ऋणों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान बट्टे खाते में डाले गए ऋणों में से एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। वित्त राज्य मंत्री डॉक्‍टर भागवत कराड ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बट्टे खाते में डाले गये ऋणों के कर्जदारों से बकाये की वसूली प्रक्रिया जारी है और बैंक विभिन्न वसूली तंत्रों के माध्यम से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।

देश में लगभग 38 करोड़ सक्रिय जन धन खाते

देश में लगभग 38 करोड़ सक्रिय जन धन खाते हैं और इनमें से केवल 10 लाख 79 हजार जन धन खाते डुप्लीकेट हैं। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री डॉक्‍टर भागवत कराड ने कहा कि 30 नवंबर 2022 तक देश में 47 करोड़ 57 लाख से अधिक जन धन खाते खोले गए हैं। किसानों, छोटे उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों जैसे लक्षित ग्राहकों के लिए बैंकों द्वारा शुरू की गई जागरूकता पहल के बाद योजना खातों में वृद्धि हुई है।

Related posts

Leave a Comment