केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गुप्ता का कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढा दिया है। इस संबंध में आज एक अधिसूचना जारी की गई। नितिन गुप्ता को आज सेवानिवृत होना था। केंद्र की अधिसूचना के अनुसार उनकी सेवा अवधि को नौ महीने के लिए अनुबंध के आधार पर बढाया गया है। नितिन गुप्ता 1986 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें जून 2022 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
सरकार ने CBDT के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गुप्ता का कार्यकाल 30 जून 2024 तक बढाया
