सरकार ने वर्ष 2030 तक प्राथमिक ऊर्जा के रूप में प्राकृतिक गैस के उपयोग को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक गैस का उपयोग केवल छह दशमलव तीन प्रतिशत है।
रामेश्वर तेली ने कहा कि प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय गैस ग्रिड का 33 हजार पांच किलोमीटर तक विस्तार, सिटी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार, तरल प्राकृतिक गैस टर्मिनल की स्थापना जैसी पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मई के अंत तक चार हजार पांच सौ 31 सीएनजी केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं।