केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आज 17 राज्यों के कई केन्‍द्रों में तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से स्थगित, नई तिथियों की घोषणा जल्द

केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आज 17 राज्यों के कई केन्‍द्रों में तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से स्थगित, नई तिथियों की घोषणा जल्द

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि आज होने वाली सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी-यूजी को प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से 17 राज्यों के कुछ केंद्रों पर स्थगित कर दिया गया। एजेंसी ने कहा है कि कुछ परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा इस महीने की 12 तारीख को आयोजित की जाएगी। ये केंद्र, अरुणाचल प्रदेश में नामसाई तथा पासीघाट, असम में नलबाड़ी, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, नई दिल्ली, हरियाणा में अंबाला, झारखंड में बोकारो, गिरिडीह, जमशेदपुर तथा रामगढ़, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में लेह, मध्य प्रदेश में सागर, महाराष्ट्र में औरंगाबाद, रायगढ़, सतारा तथा वर्धा, ओडिशा में कोरापुट, पुडुचेरी में कराईकल, राजस्थान में जोधपुर, तमिलनाडु में कोयंबटूर, डिंडीगुल, तिरुवरूर, विलुप्पुरम और विरुधुनगर, त्रिपुरा में अगरतला, उत्तर प्रदेश में नोएडा तथा वाराणसी, उत्तराखंड में पौड़ी-गढ़वाल और पश्चिम बंगाल में हुगली।

एजेंसी ने कहा है कि तकनीकी कारणों से परीक्षा की दूसरी पाली का प्रश्न पत्र शाम पांच बजे ही अपलोड किया जा सका और चार सौ नवासी केंद्रों पर डाउनलोड शाम 5 बज कर 25 बजे शुरू हो सका, जबकि परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होनी थी। पर्यवेक्षकों और शहर के समन्वयकों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी। उनकी सिफारिशों के आधार पर आज निर्धारित दूसरी पाली की परीक्षा रद्द की गई। अब यह परीक्षा इस महीने की 12 से 14 तारीख के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा। यदि 12 से 14 अगस्त के बीच की तिथि उम्मीदवार के लिए उपयुक्त नहीं है, तो वह अपनी वांछित तिथि और रोल नंबर का उल्लेख करते हुए datechange@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकता है।

उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एजेंसी की वेबसाइट www.nta.ac.in और cuet.samarth.ac.in देखने की सलाह दी है।

Related posts

Leave a Comment