Categories: News-Headlines

सरकार ने राष्‍ट्रीय परिसम्‍पत्ति पुनर्निर्माण कंपनी द्वारा जारी की जाने वाली प्रतिभूति रसीदों के लिए 30,600 करोड रूपए तक की गारंटी देने की घोषणा की

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने कल राष्‍ट्रीय परिसम्‍पत्‍ति‍ पुनर्संरचना कम्‍पनी लिमिटेड- एनएआरसीएल द्वारा जारी की जाने वाली प्रतिभूति रसीदों के लिए तीस हजार छह सौ करोड रुपए तक की सरकारी गारंटी की अनुमति दी।

मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में आज शाम नई दिल्‍ली में वित्‍तमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि 2021 के बजट में परिसम्‍‍पत्ति पुनर्संचना कम्‍पनी की स्‍थापना के सरकारी इरादे की घोषणा की गई थी। इसके साथ मौजूदा फंसे ऋणों के समेकन और उसके बाद खरीददारों के लिए उनके प्रबंधन और निपटान के उद्देश्‍य से परिसम्‍पत्ति प्रबंधन कम्‍पनी की भी स्‍थापना की घोषणा की गई थी। वित्‍तमंत्री ने कहा कि 2015 में बैंकों की परिसम्‍पत्ति की गुणवत्‍ता समीक्षा की गई थी। इससे पता चला था कि फंसी हुई परिसम्‍पत्तियां- एनपीए की मात्रा बहुत अधिक है।

वित्‍तमंत्री ने कहा कि इससे निपटने के लिए सरकार ने पहचान, समाधान, पुनर्पूंजीकरण और सुधारों की चार सूत्री रणनीति पेश की। उन्‍होंने कहा कि पहचान करने के बाद चरणबद्ध ढंग से एनपीए की मात्रा का अनुमान लगाया गया और वसूली भी शुरू की गई। उन्‍होंने कहा कि पिछले छह वित्‍तवर्ष में चार सूत्री रणनीति अच्‍छी तरह से लागू की गई और बैंक पांच लाख एक हजार चार सौ 79 करोड रुपए की वसूली करने में सफल रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

41 minutes ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 hour ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

24 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.