विदेश-मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान से मुलाकात की। विदेशमंत्री शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के लिए दुशांबे में हैं। बैठक के दौरान डॉ० जयशंकर ने राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा पर उसके प्रभाव के बारे में चर्चा की। विदेशमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि आतंकवाद और कट्टपंथ से लडाई में भारत और ताजिकिस्तान मजबूत साझेदार हैं। डॉक्टर जयशंकर ने ताजिकिस्तान के विदेशमंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन के साथ भी चर्चा की। दोनों नेता क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर पारम्परिक सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment