Categories: News-Headlines

नीति आयोग ने भारत में शहरी नियोजन क्षमता बढ़ाने के उपायों पर रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने भारत में शहरी नियोजन क्षमता बढाने के उपायों पर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का नाम है- भारत में शहरी नियोजन क्षमता में सुधार। नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉ० राजीव कुमार, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और विशेष सचिव डॉ० के राजेश्‍वर राव ने आज यह रिपोर्ट जारी की। इसे नीति आयोग ने सम्‍बंधित मंत्रालयों तथा शहरी और क्षेत्रीय नियोजन के क्षेत्र में जाने-माने विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया है। रिपोर्ट में पिछले नौ महीनों के दौरान गहन विचार विमर्श के परिणाम शामिल किए गए हैं।

इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव कुमार ने कहा कि आगामी वर्षों में शहरी भारत, भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि की ताकत बनेगा। उन्‍होंने कहा कि कस्‍बा नियोजन सहित शहरी चुनौतियों से निपटने के लिए देश में नीतियों पर ज्‍यादा ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है।

नी‍ति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि शहरीकरण भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की संचालन शक्ति है और देश बदलाव के मुख्‍य बिंदु पर पहुंच गया है। कुछ दशकों में आधे देश का शहरीकरण हो जाएगा। इस रिपोर्ट में भारत में शहरी नियोजन क्षमता की रूकावटों को दूर करने के लिए अनेक सुझाव दिए गए हैं। इनमें स्‍वास्‍थ्‍य के नियोजन, शहरी शासन की पुनर्संरचना और कस्‍बा तथा देश नियोजन अधिनियमों में संशोधन शामिल है।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

21 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

22 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.