Categories: News-Headlines

दक्षिण कोरिया ने स्‍वदेशी और पनडुब्‍बी से संचालित बेलिस्‍टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने कल स्‍वदेशी और पनडुब्‍बी से संचालित बेलिस्‍टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय और ब्‍लू हाउस ने यह जानकारी दी। इससे कुछ समय पहले उत्‍तर कोरिया ने पूर्वी सागर में दो बेलिस्टिक मिसाइल दागी।

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जाए-इन ने परीक्षण स्‍थल पर अधिकारियों को बताया कि देश अपनी मिसाइल क्षमता को बढा रहा है ताकि उत्‍तर कोरिया की किसी भी उकसावे की कार्रवाई से निपटने में मदद मिल सके। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी के अनुसार श्री मून ने इस बात पर बल दिया कि एसएलबीएम का परीक्षण सेना की योजना के अनुरूप किया गया और यह उत्‍तर कोरिया की मिसाइल परीक्षण का जवाब नहीं है।

उत्‍तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर श्री मून ने कहा कि मिसाइल के प्रकार और उत्‍तर कोरिया के इरादे के बारे में किसी निष्‍कर्ष तक पहुंचने से पहले गहन विशलेषण करना महत्‍वपूर्ण है।

सोमवार को उत्‍तर कोरिया ने घोषणा की थी कि उसने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्‍तर कोरिया के प्रमुख व्‍यापार सहयोगी और मित्र चीन ने कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन ने कहा कि कोई भी मुद्दा बातचीत और समझौते से ही सुलझाया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

19 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

20 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.