उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है और राजधानी लखनऊ में स्थिति काफी खराब है।
राजधानी लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में कल शाम से तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है। शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और निचले इलाकों के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बरसात का पानी घरों में पहुंच गया है जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने लोगों से कहा है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। सड़कों और चौराहों पर पानी भर गया है और कई अंडर पास बारिश के पानी में डूब गए हैं।
तेज बारिश से परेशान लोगों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राज्य के कई जिलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई। लखनऊ के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने कहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
भगत के वश में है भगवान, भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है… Read More
जो मै ऐसा जानती, प्रीत करे दुख होय, नगर ढिंढोरा पीटती, प्रीत ना करिये कोई।… Read More
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, पितु मात स्वामी सखा हमारे, हे… Read More
नई दिल्ली में पहली जून को होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस-आईबीसीए शिखर सम्मेलन… Read More
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सी.बी.आई को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित… Read More
पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment