सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ऐप्स, वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ कार्रवाई की: अनुराग ठाकुर

सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने और देश में वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने के लिए कई यूट्यूब चैनलों, ऐप्स, वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज राज्यसभा में बताया कि एक सौ चार यूट्यूब चैनल, 45 व्यक्तिगत वीडियो, चार फेसबुक, तीन इंस्टाग्राम, तीन ट्विटर अकाउंट, तीन पॉडकास्ट, छह वेबसाइट और दो ऐप के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार भविष्य में भी ऐसे प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी।

Related posts

Leave a Comment