संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यांमा में हिंसा समाप्त करने और सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यांमा में हिंसा समाप्त करने और अपदस्थ नेता आंग सान सू की सहित सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने संबंधी एक प्रस्ताव पहली बार पारित किया है। 77 वर्षीया आंग सान सू की पिछले दो वर्षों से सेना द्वारा उनकी सरकार को गिराए जाने के बाद से हिरासत में हैं। परिषद में हुए मतदान में चीन, रूस और भारत अनुपस्थित रहे जबकि 12 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया। प्रस्ताव में सभी पक्षों काे मानवाधिकारों, मौलिक स्वतंत्रता और कानून के शासन का सम्मान करने के लिए कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment