सरकार ने दिल्‍ली में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पीएनजी स्‍वच्‍छ ईंधन के इस्‍तेमाल पर ज़ोर दिया

सरकार ने दिल्‍ली में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पीएनजी स्‍वच्‍छ ईंधन के इस्‍तेमाल पर ज़ोर दिया

सरकार ने दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्‍थानों में पाइप्‍ड प्राकृतिक गैस-पीएनजी जैसे स्‍वच्‍छ ईंधन के इस्‍तेमाल पर ज़ोर दिया है। वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वर्तमान में ईंधन से चल रहे कुल सात हजार से अधिक उद्योगों ने पीएनजी के उपयोग का विकल्‍प चुना है। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि शेष उद्योग कोयला समेत पीएनजी के स्‍थान पर अब बॉयोमॉस आधारित ईंधन का उपयोग कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगभग तीन सौ उद्योगों ने अपने आप अस्‍थायी रूप से कामकाज बंद कर दिया है और वे ईंधन की स्‍वीकृत सूची में वर्णित स्‍वच्‍छ ईंधन का उपयोग करेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार ने पूरी तरह से वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत की है।

Related posts

Leave a Comment