सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मिथिला मखाना को जीआई टैग प्रदान किया

सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मिथिला मखाना को जीआई टैग प्रदान किया

केन्‍द्र सरकार ने मिथिला मखाना को जीआई टैग प्रदान किया है। इससे उत्‍पादकों को मखाना उत्‍पाद का अधिकतम मूल्‍य मिलेगा। इस फैसले से बिहार के मिथिला क्षेत्र के पांच लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा।

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में कहा है कि मिथिला मखाना के जीआई टैग के साथ पंजीकृत होने से किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ जाएगी।

GI Tag से पंजीकृत हुआ मिथिला मखाना,
किसानों को मिलेगा लाभ और आसान होगा कमाना।

त्योहारी सीजन में मिथिला मखाना को Geographical Indication Tag मिलने से बिहार के बाहर भी लोग श्रद्धा भाव से इस शुभ सामग्री का प्रयोग कर पाएंगे। pic.twitter.com/SzSOlsugRB

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 20, 2022

किसी उत्‍पाद को जीआई टैग मिलने पर कोई भी व्‍यक्ति या कंपनी इसी तरह की सामग्री को उसी नाम से नहीं बेच सकती। इस टैग की मान्‍यता दस वर्षों के लिए है और बाद में इसका नवीनीकरण कराया जा सकता है।

जीआई पंजीकरण के अन्‍य लाभों में उस सामग्री को कानूनी संरक्षण, अनधिकृत उपयोग पर रोक और निर्यात को बढ़ावा मिलना शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment