भारी उद्योग मंत्रालय ने आज परीक्षण एजेंसियों के लिए पीएलआई ऑटो योजना के तहत मानक संचालन प्रक्रियाएं जारी की। इस योजना के तहत आवेदक अब उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी उत्पादों के परीक्षण और प्रमाणन के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह उन्हें पीएलआई ऑटो योजना के तहत प्रोत्साहन के लिए अर्हता प्राप्त करने में मदद करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इन मानक संचालन प्रक्रियाओं से उत्पादन क्षेत्र को मदद मिलेगी। महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय का लक्ष्य घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना, आयात पर निर्भरता कम करना और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...