सरकार, देश में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गों पर टोल प्लाजा के स्थान पर नई तकनीक लाएगी

सरकार, देश में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गों पर टोल प्लाजा के स्थान पर नई तकनीक लाएगी

सरकार देश में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गों पर टोल प्लाजा के स्थान पर नई तकनीक शुरू कर रही है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ग़डकरी ने कल राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि नई व्यवस्था अगले छह महीने में शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सदन को बताया कि सरकार दो विकल्पों पर विचार कर रही है। एक विकल्प उपग्रह आधारित टोल प्रणाली है। इसके अंतर्गत जीपीएस प्रणाली के माध्यम से टोल टैक्स सीधे उपयोगकर्ता के बैंक खाते से कट जाएगा। दूसरा विकल्प वाहन की नम्बर प्लेट के माध्यम से टोल वसूला जाना है।

नितिन गडकरी ने कहा कि नई प्रणाली से लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment