सरकार दिल्‍ली से जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना में

सरकार दिल्‍ली से जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना में

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इलैक्ट्रिक बसे काफी लोकप्रिय हैं और सरकार दिल्‍ली से जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना बना रही है। नई दिल्‍ली में 20वें भारत अमरीका आर्थिक शिखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि सरकार भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर इस दिशा में योजना बना रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार आरामदेह सुविधाओं वाली बसें चलाने की योजना बना रही है, ताकि आम लोगों को विमान में यात्रा जैसा अनुभव मिल सके। उन्‍होंने यह भी कहा कि डीजल बसों की तुलना में उसका किराया 30 प्रतिशत कम होगा। यह बसें लगभग दो घंटे 50 मिनट में जयपुर और दिल्‍ली के बीच दूरी तय करेंगी।

नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि देश का परिवहन परिदृश्‍य बदल रहा है और अर्थव्यवस्था में योगदान कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत अमरीका आर्थिक शिखर सम्‍मेलन में दोनों देशों के संयुक्‍त उद्यम की दिशा में काम करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्‍होंने बताया कि भारत और अमरीका आपस में प्रौद्योगिकी साझा कर सकते हैं जिससे दोनों देशों का विकास होगा। नितिन गडकरी ने इस अवसर पर सातवें बिजनेस लीडरशिप अवार्ड भी प्रदान किए।

Related posts

Leave a Comment