सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से संसद के दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही के लिए सहयोग मांगा जायेगा। संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान 17 बैठकें होंगी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आशा व्यक्त की थी कि सत्र के दौरान रचनात्मक और सार्थक विचार विमर्श होगा।
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक कल
