नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इस चरण में कुल 17 बैठकें होंगी। यह सत्र 6 अप्रेल तक चलेगा। बजट सत्र एक महीने के लंबे अवकाश के बाद फिर से शुरू हो रहा है। इस बीच विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच की।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले सर्वदलीय बैठक की
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के सुचारू संचालन के लिए कल नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की। यह बैठक संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले बुलाई गई थी। बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। बैठक में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता पीयूष गोयल, असम गण परिषद के बीरेन्द्र प्रसाद बैश्य, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बिनॉय विस्वम, भारत राष्ट्र समिति के डॉक्टर के केशव राव और शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे के संजय राउत शामिल हुए।