संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा-जेईई मेन 2021: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के छात्रों को मिलेगा एक और मौका

शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने घोषणा की है कि बारिश और भूस्‍खलन से प्रभावित महाराष्ट्र के सात शहरों में उन उम्‍मीदवारों को संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2021 के तीसरे सत्र में शामिल होने का एक और मौका दिया जायेगा जो परीक्षा केन्‍द्रों पर नहीं पहुंच सकते। धर्मेन्‍द्र प्रधान ने एक ट्वीट में कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को उन सभी उम्‍मीदवारों के लिये एक और मौका देने की सलाह दी गई है जिनके परीक्षा केन्‍द्र कोल्‍हापुर, पालघर, रत्‍नागिरी, रायगढ, सिन्‍धुदुर्ग, सांगली और सातारा में हैं और जो आज और 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिये इन केन्‍द्रों पर नहीं पहुंच सकते।

Students of Kolhapur, Palghar, Ratnagiri, Raigadh, Sindhudurg, Sangli & Satara who may unable to present at the center on 25 & 27 July will be provided another opportunity as the dates will be announced soon.@PMOIndia @narendramodi @dpradhanbjp @PIB_India @PIBHRD @mygovindia

— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) July 24, 2021

जेईई मेन-2020 से संबंधित और जानकारी के लिए उम्‍मीदवार 0 1 1- 4 0 7 5 9 0 0 0 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment