संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त ने हैती में विशेष सशस्त्र बल की तैनाती का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त ने हैती में विशेष सशस्त्र बल की तैनाती का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त वोल्कर तुर्क ने हैती को सामूहिक हिंसा से लड़ने में मदद करने के लिए वहां विशेष सशस्त्र बलों की तैनाती का आह्वान किया है। वोल्कर तुर्क ने कल कहा कि हिंसक गिरोहों ने इस कैरिबियाई देश में हजारों लोगों का जीवन दुष्‍कर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हैती प्रशासन की मदद करनी चाहिए ताकि लोगों को हिंसक गिरोहों की मार से बचाया जा सके। 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या के बाद से, गिरोहों ने हैती के क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण बढ़ा लिया है। सशस्त्र गिरोह के संदिग्ध सदस्यों के साथ झड़पों में कई पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment