संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की आवश्यकता पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गजा में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की आवश्यकता पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गजा पट्टी में मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की आवश्यकता पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को इस क्षेत्र में मानवीय सहायता में तेजी लाने का प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि गाजा में लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए मानवीय आधार पर संघर्ष विराम करना एकमात्र रास्ता है। एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से ऐसा करने में मदद मिल सकती है लेकिन अभी बहुत कुछ किये जाने की आवश्यकता है।

एंतोनियो गुतारेस ने इजरायल से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सहायता कर्मचारी सुरक्षित माहौल में काम कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्य समस्या इजरायल के हमले करने के तरीके पर है जिससे गजा में मानवीय सहायता वितरित करने में काफी परेशानी हो रही है।

Related posts

Leave a Comment