फ्रांस में अधिकारियों ने मानव तस्करी के शिकार लोगों को ले जाने की सूचना मिलने के बाद निकारागुआ जाने वाले एक विमान को वाट्री हवाई अड्डे पर उतार लिया है। इस विमान में भारत के 303 यात्री हैं। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात से निकारागुआ जा रहा था।
सोशल मीडिया पोस्ट में फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा है कि वे यात्रियों तक पहुँच गये हैं और उन्हें कंसुलर अनुमति मिल गई है। वे स्थिति की जांच कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। यह विमान जब पेरिस के पूर्व में एक छोटे हवाई अड्डे वाट्री पर ईंधन भरने के लिए उतरा था तभी उसे रोक लिया गया। इस हवाई अड्डे का उपयोग मुख्य रूप से चार्टर और कार्गो विमानों के आवागमन के लिए किया जाता है।