श्रीलंका में एक अरब अमरीकी डॉलर की क्रेडिट सुविधा की अवधि बढ़ाने के लिए आज एक संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए श्रीलंकाई सरकार को भारतीय पक्ष द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता को जारी रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्रीलंका के वित्त राज्य मंत्री शेहान सेमासिंघे, वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकार और कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी इस आयोजन में वर्चुअली शामिल हुए।
श्रीलंका में एक अरब अमरीकी डॉलर की क्रेडिट सुविधा की अवधि बढ़ाने के लिए आज एक संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए
