श्रीलंका को आवश्यक वस्तुओं के भुगतान के लिए उसे अगले छह महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्‍यकता

श्रीलंका को आवश्यक वस्तुओं के भुगतान के लिए उसे अगले छह महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्‍यकता

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए देश को अगले छह महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्यकता है।

उन्होंने संसद को बताया कि श्रीलंका की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस साल अधिक धन की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के पास वित्त मंत्रालय भी हैं।

प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका की मदद की लिए भोजन, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल के लिए चार करोड़ अस्सी लाख डॉलर देने का आश्वासन दिया है।

श्रीलंका 70 से अधिक वर्षों में वर्तमान में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए श्रीलंका ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत की है।

महामारी, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और कर कटौती से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Related posts

Leave a Comment