भारत की एकीकृत भुगतान सेवा-यूपीआई की सुविधा श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रॉनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने यूपीआई सेवाओं के शुभारंभ समारोह का स्वागत किया। मॉरीशस में रूपे कार्ड सेवाएं भी शुरू की गईं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिन्द महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए आज विशेष दिवस है। उन्होंने यह भी कहा कि एक आधुनिक डिजिटल तरीके से ऐतिहासिक संबंधों को जोड़ा जा रहा है। श्री मोदी ने कहा भारत का एकीकृत भुगतान सेवा- यूपीआई अब नई जिम्मेदारी की दिशा में काम कर रहा है, जोकि भारत को नए भागीदारों के साथ जोड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि समूचे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अब पहले की तरह सरकार पर विश्वास कर रहे हैं।