NEET (UG) -2023 की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए स्थगित कर दी गई जिन्हें मणिपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे और उनकी परीक्षा बाद की तारीख में आयोजित की जाएगी। शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पत्र लिखकर मणिपुर की स्थिति के मद्देनजर परीक्षा को “पुनर्निर्धारित करने की संभावना का पता लगाने” का अनुरोध किया था। मणिपुर में NEET परीक्षा के 8751 उम्मीदवार हैं, जिनकी कल परीक्षा होनी थी। अभी यहां की स्थिति के मुताबिक उन उम्मीदवारों का नुकसान हो जाता। मैंने NEET प्राधिकरण को मणिपुर में परीक्षा स्थगित करने के लिए निवेदन किया। अभी परीक्षा स्थगित हुई है और जल्द ही परीक्षा की नई तारीख तय होगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...