मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों और उनसे जुड़े मध्य भारत के क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति में आज से कमी आने की संभावना की है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में क्रमशः वृद्धि होगी और शीत लहर की स्थिति से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने कहा कि घने कोहरे की स्थिति में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शीत लहर में यह राहत अस्थाई होगी, क्योंकि शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट की संभावना है।
इस बीच, उत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी आर के राणा ने बताया कि कोहरे के कारण 35 रेलगाडियां देरी से चल रही हैं।
घने कोहरे की वजय से आज 35 रेलगाड़ियां लेट चल रही हैं। बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश हरियाणा में घना कोहरा छाया हुआ है और सुरक्षा की रेलवे की प्राथमिता है मेरा रेलयात्रियों से अनुरोध है कि 139 पर संपर्क करके घर से निकले उनको किसी प्रकार की असुविधा न हो।
