शिकागो में अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत और 24 घायल

अमेरिका के एलिनॉयस में, शिकागो के बाहरी उपनगर में कल स्‍वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोग मारे गए और 24 से अधिक घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 18 से 20 वर्ष की आयु के हमलावर की तलाश जारी है। गोलीबारी की आवाज सुनते ही हाईलैंड पार्क में परेड रोक दी गयी।

स्‍थानीय पुलिस कमांडर ने बताया कि घटनास्‍थल से एक बंदूक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार संदिग्‍ध हमलावर ने नजदीक के घर की छत से गोलियां चलाई।

हाईलैंड पार्क के मेयर ने कहा कि स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को रद्द कर दिया गया है और लोगों को इस क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment