विश्व व्यापार संगठन का जिनेवा में प्रस्तावित मंत्रिस्तरीय सम्मेलन स्थगित

विश्व व्यापार संगठन ने नए कोरोना वैरियंट-ओमिक्रॉन के कारण लगाए जा रहे यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए जिनेवा में प्रस्तावित मंत्रिस्तरीय सम्मेलन स्थगित कर दिया है। संगठन के अनुसार, यात्रा प्रतिबंधों के चलते जिनेवा पहुंच सकना संभव न हो सकने के कारण सदस्य देशों ने सम्मेलन स्थगित किये जाने पर सहमति व्यक्त की है। बैठक की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

स्विट्जरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका और आसपास के इलाको से सीधी उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है और कोविड जांच तथा पृथकवास को अनिवार्य बना दिया है। बेल्जियम, हांगकांग और इस्राइल यह प्रतिबंध पहले ही लगा चुके हैं।

विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक ने कहा है कि बैठक स्थगित करने का अर्थ वार्ता का स्थगित होना नहीं है।

Related posts

Leave a Comment