राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए ने विश्वविद्यालय स्नातक सामान्य प्रवेश परीक्षा सीयूईटी यूजी-2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि एजेंसी ने 21 मई से पांच जुलाई तक नौ चरणों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए 14 लाख 99 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था। एम जगदीश कुमार ने कहा कि अकाउंटेंसी, जीव-विज्ञान, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में एक हजार से अधिक विद्याथियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एजेंसी परीक्षा में भाग लेने वाले दो सौ पचास विश्वविद्यालयों को प्रवेश परीक्षा के अंकों की सूची उपलब्ध करायेगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...