मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से नीलगिरि माउंटेन रेलवे की नवनिर्मित धरोहर रेलगाडी यानी ऊटी ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया

मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से नीलगिरि माउंटेन रेलवे की नवनिर्मित धरोहर रेलगाडी यानी ऊटी ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने आज मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से नीलगिरि माउंटेन रेलवे की नवनिर्मित धरोहर रेलगाडी यानी ऊटी ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेलगाड़ी मेट्टुपालयम से उडगमण्‍डलम रेलवे स्‍टेशन के बीच चलती है। देश के गौरव की प्रतीक यह रेलगाडी अब कुन्नूर के सुरम्य मार्ग पर चलेगी।

भारतीय रेलवे ने पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और उनके यात्रा अनुभव को शानदार बनाने के लिए यह पहल की है। इस अवसर पर, एल. मुरुगन ने मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित केंद्रीकृत बुकिंग कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

Related posts

Leave a Comment