नई दिल्ली: विपक्षी दलों ने आज संसद भवन परिसर से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला। वे अडानी समूह के मामलों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने, केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के मुद्दों पर विरोध प्रकट कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता सोनिया गांधी, डीएमके के, टी आर बालू, आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, बीआरएस के, के केशव राव, सीपीआई (एम) के एलामारम करीम, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ( UBT), राजद के मनोज झा और अन्य लोग विरोध में शामिल हुए। कुछ विपक्षी सदस्यों ने विरोध प्रकट करने के लिये काले कपडे पहने हुए थे। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद में अपनी रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के कक्ष में बैठक की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...