सरकार ने आज कहा कि कोविड-19 के कारण देश में ट्यूबरक्लोसिस-टीबी के मरीज बढ़ने के कोई सबूत नहीं हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कोविड-19 से हाल ही में प्रभावित हुए लोगों में टीबी के मामलें में तेजी से वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 से प्रभावित सभी लोगों की टीबी जांच और टीबी के मरीजों की कोविड जांच की सिफारिश केन्द्र सरकार ने की है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को टीबी और कोविड जांच की निगरानी तेज करने को कहा गया है। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड के कारण लगी पाबंदियों की वजह से टीबी के मामले सामने आने में वर्ष 2020 में लगभग 25 प्रतिशत की कमी आई है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...