विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेशमंत्री पैनी वोंग के साथ वार्ता की

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेशमंत्री पैनी वोंग के साथ वार्ता की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में वहां की विदेश मंत्री पैनी वोंग के साथ विदेश मंत्रियों की 13वीं कार्य-प्रारूप वार्ता की। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक भागीदारी की प्रगति का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने आर्थिक और प्रौद्योगिकी समझौते की प्रगति पर भी चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने रक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, प्रतिभा तथा कौशल की गतिशीलता, शिक्षा, दोहरे कराधान से बचाव, महत्वपूर्ण खनिजों, साइबर, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास लक्ष्यों पर भी चर्चा की।

डॉ. जयशंकर और पैनी वोंग ने मजबूत अभिसरण और साझा हितों के मद्देनजर वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता क्वाड, जी20, संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण मंचों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

Related posts

Leave a Comment