विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने वाशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री ने एंटनी ब्‍लिंकन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून में अमेरिका की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच व्‍यापक विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने वैश्विक घटनाक्रमों पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने शीघ्र होने वाली भारत-अमेरिका टू प्‍लस टू बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

विदेश मंत्री ने वाशिंगटन डी.सी. की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान से मुलाकात की। उन्‍होंने इस वर्ष भारत-अमरीका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हुई महत्‍वपूर्ण प्रगति को स्‍वीकार किया और इसे आगे ले जाने पर विचार-विमर्श किया।

डॉक्‍टर जयशंकर ने वाशिंगटन में बुद्धिजीवियों के साथ खुली और सकारात्‍मक बातचीत की। उन्‍होंने विश्‍व में जारी परिवर्तनों और भारत की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री ने अमेरिका की व्‍यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई से भी मुलाकात की। उन्‍होंने भारत-अमरीका के बीच व्‍यापार और आर्थिक संबंध बढाने तथा इसके व्‍यापक महत्‍व पर भी विचार-विमर्श किया।

Related posts

Leave a Comment